भगवान महावीर जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने महावीर जयंती के मांगलिक अवसर पर सभी की मंगल कामना करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने सात्विक समाज की संरचना के लिए जो जीवन दर्शन दिया हैं वह आज सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर सत्य और अहिंसा का आधार मानते थे।
नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षा आर्थिक चिंतन की दृष्टि अपरिग्रह पर केन्द्रित हैं। उन्होंने कहा कि वैचारिक दृष्टि से समन्वयी बनने के लिए हमें भगवान महावीर स्वामी के अनेकांतवाद और स्वादवाद को गहराई से समझना होगा। जहा सत्य हैं वहीं अहिंसा हैं। उनके जीवन दर्शन केा आत्मसात करना ही भगवान महावीर के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। (खबरनेशन / Khabarnation)

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment