बुद्ध जयंती की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री अतुल राय ने बुद्ध जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता की सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि समाजिक समरसता को लोकजीवन का अक्षुण्ण अंग बनाना ही महात्मा बुद्ध को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राकेश सिंह ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने तमाम रागद्वेष से मुक्ति और प्रवृत्ति से निवृत्ति का संदेश दिया। भारत की धरती पर जिस धर्म का प्रादुर्भाव हुआ उसने प्रेम के संबल पर सभी को अपनाया। बौद्ध धर्म दुनिया में निरन्तर पुष्पित पल्लवित और फलित हुआ। इसका कारण बौद्ध धर्म में समावेशी तत्वों का आकर्षण और लोगों को शीतलता प्रदान करने की शीतल ऊर्जा हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment