प्रधानमंत्री ने भाजयुमो की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री 23 जनवरी को एमवीएम खेल मैदान में करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ
 

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 23 जनवरी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली‘‘मेरे दीनदयाल’’ अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुभकामनाएं दी हैं। 23 जनवरी को एमवीएम, खेल मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे, जिसके साथ ही प्रतियोगिता के लिए प्रदेश भर में बनाये गये 9 हजार, 154 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ‘मेरे दीनदयाल’ अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए भेजे संदेश में युवाओं से आव्हान किया हैं कि युवाओं द्वारा अपनी प्रतिभा और रूचियों को पहचान कर सही करियर का चुनाव करना और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझना आवश्यक हैं। जितनी जल्दी हम लक्ष्य निर्धारित करते हैं उतनी ही जल्दी हम लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश में लग जाते हैं। विभिन्न विषयों को जानने समझने के लिए आॅनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एक अच्छा प्रयास हैं। प्रधानमंत्री जी ने आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
 

पाण्डे ने बताया कि प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रातः 9.30 बजे भोपाल एवं जबलपुर में प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहेंगे। उज्जैन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय, ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, इंदौर में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, सागर में मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठाकर मौजूद रहेंगे।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment