दलित, आदिवासी छात्रों के नेतृत्व विकास के लिए शिविर एक स्वर्णिम अवसर
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद मनोहर ऊटवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के दलित ओर आदिवासी छात्रों के लिए आयोजित पांच दिवसीय नेतृत्व विकास शिविर उनके जीवन का दुर्लभ अवसर रहेगा। नेतृत्व विकास शिविर में इन मेधावी छात्रों का प्रदेश के मंत्रियों, प्रशासकीय अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के साथ साक्षात्कार होने के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ भी साक्षात्कार का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इन छात्रों की जिज्ञासा शांत करने के लिए विशिष्ठ जन से भेंट का अवसर का नियोजन करने के साथ सरकार ने भोपाल के दर्शनीय स्थलों के अवलोकन की भी व्यवस्था की हैं। प्रदेश के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से चयनित करीब ढ़ाई सौ छात्र एक साथ शिविर में पांच दिन रहेंगे। इससे सामुदायिक जीवन का अनुभव होगा और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर सुनिश्चित किया जायेगा। (खबरनेशन / Khabarnation)