बैगा सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना से बैगा संस्कृति संरक्षित होगीः पटेल

बैगा आदिवासी के लिए ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा बैगा आदिवासी परिवारों को भूमि का पट्टा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने और उनके परिवारों के लिए आगामी दो वर्षों में पक्के मकान बनाए जाने के निर्णय को बैगा आदिवासी समाज के हित में ऐतिहासिक कदम बताया हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पटेल, बैगा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल बैगा के नेतृत्व में बैगा आदिवासी समाजजन ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया गया। 

पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने समाज के हर वर्ग की चिंता की हैं। आदिवासी, वनवासी बंधुओं के सर्वांगीण विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध हैं। डिंडोरी में बैगा सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना एवं बैगानी भाषा के शिक्षक नियुक्त किए जाने से बैगा संस्कृति और भाषा का संरक्षण होगा। जिससे बैगा समाज के लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन बैगा परिवारों को जमीन का मालिकाना हक देने की पहल की हैं। जो वर्षों से उस जमीन पर निवास कर रहे हैं, प्रदेश सरकार बैगा आदिवासियों की जिन्दगी संवारने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत जिन बैगा परिवारों को भूमि आवंटित की गयी हैं उनके खेतों में कुंओ का निशुल्क निर्माण और उन्हें डीजल पंप भी उपलब्ध करवाया जायेगा ताकि वे भी किसानों की तरह खेती कर सके। बैगा जाति के बच्चों का भविष्य संवारने आईआईटी में निःशुल्क प्रशिक्षण देने का काम सरकार करेगी। साथ ही शहडोल और मंडला जिले में दो बड़े कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र खुलने से बैगा युवाओं का कौशल विकसित होगा। बैगा परिवार के बच्चों को पहली कक्षा से पीएचडी तक निःशुल्क शिक्षा से उनका स्तरोन्नयन होगा। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment