पंचायत गठन से भाजपा की नई लीडरशिप स्थापित होगीः मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा ने पंचायत गठन का जो संकल्प लिया था वह आज पूरा होता दिखाई दे रहा हैं, यह अदभुत कार्य हैं। इन इकाईयों में सभी का प्रतिनिधित्व दिख रहा हैं। पंचायत का गठन सबसे कठिन कार्य हैं। उसे साकार करने का काम युवा मोर्चा ने किया हैं। पंचायत गठन से भाजपा की नई लीडरशिप स्थापित होगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में युवा मोर्चा के पंचायत गठन अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व पंचायत गठन अभियान के प्रदेश प्रभारी सी.पी. मिश्रा मंचासीन थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री के.पी. झाला एवं आभार प्रदीप नायर ने माना।

शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 1988 में जब मैं युवा मोर्चा का अध्यक्ष बना था, तब हमने पंचायत गठन का संकल्प लिया था और पंचायत गठन के कारण नया यूथ भाजपा से जुड़ा, जिसके परिणामस्वरूप 1990 में कांग्रेस के किले को ढहा दिया गया। मध्यप्रदेश की धरती पर वह इतिहास फिर उतरते हुए देख रहा हूं। जिसके लिए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि परिश्रम, संघर्ष और पसीना बहाने से लीडरशिप स्थापित होती हैं। राजनैतिक दल कभी बंधा हुआ पानी नहीं होना चाहिए। पानी प्रवाहित नदी की तरह होना चाहिए तो वह स्वच्छ होता हैं। इसी तरह राजनैतिक दल में नए कार्यकर्ता जुड़ते रहना चाहिए। युवा मोर्चा इस अभियान के माध्यम से नवमतदाता को जोड़ने का काम करे। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ चुनाव का नहीं हैं। राष्ट्रवाद के आदर्शो से प्रेरित यह काम हैं। वर्तमान समय में भाजपा की बढ़ती विचारधारा से कई ताकते हमसे परेशान हैं और समाज को तोड़ने और बांटने का काम कर रही हैं। हमारी विचारधारा के खिलाफ एक लड़ाई चल रही हैं। समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास जारी हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता सावधान होकर, डंटकर उनका सामना करें और सामाजिक समरसता के ताने बाने को और मजबूत करें। हमें सामाजिक समरसता के लिए मैदान में आना होना और इसकी जिम्मेदारी हम सब की हैं।

उन्होंने कहा कि हम देश के लिए चुनाव जीत रहें हैं। 2018 और 2019 के चुनाव जीतना जरूरी हैं। एक चोट से विपक्ष चारों खाने चित हो जायेगा। जिसके लिए हर एक को डटना पड़ेगा। अपने आप को झोककर काम करें। मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएं और नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाए।

अभिलाष पाण्डे ने मोर्चा के पंचायत स्तर के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पंचायत गठन अभियान के माध्यम से ढाई लाख से अधिक युवाओं को मोर्चा जोडने का काम करेगा। पार्टी के कार्यक्रमों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने में और मिशन 2018-2019 की विजयश्री में मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment