वार्ड 73 में क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भाजपा की बैठक
इंदौर। इस साल विधानसभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने के उद्देश्य से भाजपाइयों का क्रिकेट कुम्भ दशहरा मैदान पर आयोजित होगा। हेमू कालानी मण्डल अध्यक्ष महेश कुकरेजा ने बताया कि आयोजन को लेकर भाजपा विधानसभा 4 में "बूथ के यूथ" रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट की वार्ड 73 की बैठक माणिकबाग स्थित 103, नन्दनवन कॉलोनी इस्माईल खान के निवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक में एकलव्य सिंह गौड़, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष प्रीतमसिंह लूथरा व मंडल पदाधिकारी, सैय्यद शाहिद अली, वार्ड संयोजक इस्माईल खान मुख्य रूप से उपस्थित थे। वार्ड संयोजक इस्माईल खान व वार्ड के कार्यकर्ता, सभी बूथ अध्यक्ष, पिछले मैचों के बूथ के कप्तान उपस्थित थे। बैठक में क्रिकेट महाकुंभ के पंजीयन से लेकर अन्य जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को ज़िम्मेदारी बताई गई। (खबरनेशन / Khabarnation)