भाजपा ने अल्पसंख्यकों का सशक्तिकरण और कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हिदायतुल्ला शेख ने कहा कि जब-जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी उसने हज यात्रा का कोटा बढ़ाया। हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज हाउसों का निर्माण कराया और यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदेश की राजधानियों से उड़ानों की व्यवस्था की। भाजपा ने अल्पसंख्यकों का सशक्तिकरण किया जबकि कांग्रेस ने सिर्फ उन्हें वोट बैंक माना। अल्पसंख्यक वर्ग के हित में कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया। दिखावे के लिए तुष्टीकरण का तड़का लगाती रही।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष मोदी सरकार ने हज का इतिहास रचा हैं। 1 लाख 28 हजार यात्री हज के लिए जायेंगे। यह संख्या अब तक की सबसे अधिक हैं इसमें 47 प्रतिशत महिलाएं होगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए इल्म और हुनर में कामयाब बनाने के लिए जहां लाखों युवकों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार दिलाया गया। वहीं छात्रवृत्ति देकर और कोचिंग की सुविधाएं बढ़ाकर अल्पसंख्यकों को प्रतियोगी परीक्षा में प्राथमिकता दी गयी। अल्पसंख्यक मंत्रालय ने 1.32 लाख स्कूली छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर पढने के लिए प्रोत्साहित किया। मौलाना आजाद एजुकेशन फाउन्डेशन की ओर से मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया गया।

शेख ने बताया कि अल्पसंख्यकों की हम परस्त होने का दावा करने वाली कांग्रेस को प्रगति का श्वेत पत्र जारी करना चाहिए जिससे कांग्रेस के कार्यो का मूल्यांकन किया जाए। कांग्रेस ने ढोल पीटा हैं। वास्तव में अल्पसंख्यकों को पिछड़ा ही रखा हैं। भाजपा ने कथनी और करनी में साम्य स्थापित किया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment