भाजपा महिला मोर्चा संभागीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की संभागीय एक दिवसीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई।
 

वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में 4 विषयों पर संपन्न हुआ, जिसमें महिला मोर्चा की पृष्ठभूमि विषय पर ममता बौरसे-खंडवा, कार्यपद्धिति विषय पर श्रेष्ठा जोशी-इंदौर, 3. हमारे आदर्श विषय पर पूर्णिमा जैन-मण्डीदीप एवं सौशल मीडिया का उपयोग विषय पर डाॅ. अर्चना अवस्थी-इंदौर ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। 
 

आगामी दिनों में संभाग के आठों जिलों पर इसी तरह वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जायेगी। इस हेतु श्रेष्ठा जोशी को संभागीय प्रभारी बनाया गया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर नये मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य भी सौपा गया। (खबरनेशन / Khabarnation)  

Share:


Related Articles


Leave a Comment