आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई
भोपाल। सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने आज मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जीवन को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन प्रभांशु कमल, तथा सतुपड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
(खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!