राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

खेल Aug 30, 2020


खबर नेशन / Khabar Nation
गंजबासौदा से ओमप्रकाश/आयुष चौरसिया

 गंज बासौदा-  स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की स्मृति में उनके जन्मदिन के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस पर नगर के राष्ट्रीय और संभाग स्तर की खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।    स्थानीय पीपल चौक पर स्व. श्री नारायण सदाशिव पिंगले सेवा संस्थान द्वारा मनाया गया।        इस अवसर पर कुमारी कामिनी अग्रवाल, राष्ट्रीय स्तर पर इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर कुश्ती जूडो हैंडबॉल सहित छह खेलों में भाग लिया। कुमारी तनु शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर लंबी कूद 100 मीटर दौड़ में भाग लिया । रिचा अरोरा जिन्होंने राज्य स्तर पर कुश्ती, कुमारी नीलम रघुवंशी जिन्होंने 5 बार इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती एक बार जूडो अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर और दो बार क्रॉस कंट्री अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर एवं नवांकुर विद्यापीठ के खेल प्रशिक्षक पीटीआई विजय शर्मा को पुष्प हार श्रीफल शॉल भेंटकर उनको सम्मानित किया।            इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुनील बाबू ने स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व प्रकाश डालते हुए उन्हें इस सदी का महान हॉकी संस्था  का खिलाड़ी बताया।
 शैलेंद्र पिंगले एवं विजय अरोरा ने बताया कि स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में भारत को तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बनाया। कार्यक्रम को पीटीआई विजय शर्मा एवं दिलीप देसाई ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कुमारी पूनम तिवारी ने कहा कि महिलाओं में युवाओं को संस्था द्वारा समय-समय पर सम्मानित करने का जो क्रम लगातार चलाया जा रहा है। उसके लिए संस्था सराहनीय कार्य कर रही है। दिलीप देसाई ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमल सिंह रघुवंशी उर्फ भूरा भाई एवं हर्षित कपूर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment