प्रधानमंत्री जी के जबलपुर आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने संभागीय एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

जबलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 5 अक्टूबर को जबलपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने संभागीय कार्यालय में संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि देश और दुनिया के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 5 अक्टूबर को शौर्य के प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर जबलपुर आगमन हो रहा है और प्रधानमंत्री जी यहाँ 100 करोड़ की लागत से प्रदेश सरकार द्वारा बनाये जाने वाले रानी दुर्गावती स्मारक की आधारशिला रखेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि रानी दुर्गावती की शौर्य और आदिवासियों के गौरव गाथा को प्रदर्शित करने वाले दुर्गावती स्मारक के निर्माण के बाद देश और दुनिया से उसे देखने लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता को सुनने अधिक से अधिक लोग पहुँचे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगो को आमंत्रित करना है और विशेष रूप से हमारी मातृशक्ति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुँचे और नारी वंदन अधिनियम पेश करने के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दे।
बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार, नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष श्री रानू तिवारी, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्रीमती नंदनी मरावी, पूर्व विधायक शरद जैन सहित संभाग के सभी जिलों से विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।
*प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*
 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कार्यक्रम हेतु पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउंड सदर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment