प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री के समक्ष आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के समक्ष रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

सदस्यता लेने वालों में हटा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेता श्री मोहन तंतवाय, आम आदमी पार्टी दमोह के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुनील राय, आम आदमी पार्टी के सिवनी जिलाध्यक्ष श्री जयदीप वैश्य, श्री संजय ठाकरे, श्री सागर रंजक बालाघाट, श्री वीरेन्द्र रैकवार दमोह एवं भोपाल के श्री बादशाह खान, श्री आमिर खान, श्री असलम खान शामिल थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment