गांधी जयंती पर आप ने किया एक दिवसीय उपवास


अर्पित उपाध्याय/खबर नेशन/Khabar Nation

विदिशा। शुक्रवार को गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास रखा गया। नीमताल चौराहे पर गांधी प्रतिमा पर सुबह 10 बजे माल्यार्पण करने के उपरांत हाथरस, बलरामपुर, फतेहपुर, आज़मगढ़, बाघपत, बांदा तथा मध्यप्रदेश के खरगौन तथा धार में मासूम बच्चियों तथा महिलाओं के साथ हुए बलात्कार के बाद निर्मम हत्याओं के विरोध में शाम 5 बजे तक उपवास रखा गया। उपवास के पूर्व मारी गई बच्चियों को 2 मिनिट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उपवास स्थल पर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है कि पीडि़त परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि के साथ एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। दोषियों को सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में फास्ट ट्रैक कोर्ट से 2 महीने के भीतर फांसी की सजा दी जाए तथा इन प्रदेशों की सरकारों को जो कि कानून व्यवस्था में पूरी तरह से विफल हो गईं है और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। ऐसी सरकारों को तत्काल बखऱ्ास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उपवास स्थल पर जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा, सचिव प्रकाश पाठक, उपाध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, संगठन मंत्री महेश साहू, महिला शक्ति जिला सचिव निशा सिंह नीतेश नामदेव, यशवीर सिंह देवेंद्र प्रजापति, देवचंद कुशवाह, रामचरण अहिरवार, नर्बदा लोधी, श्रीराम रैकवार आदि  कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये

Share:


Related Articles


Leave a Comment