आयोग के अनुशंसा करने पर मिली आर्थिक सहायता राशि

Khabar Nation 

भोपाल

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा अनुशंसा करने पर मृत महिला के पुत्र को आर्थिक सहायता राशि रूपये चार लाख (4,00,000/-) का भुगतान कर दिया गया है। मामला सिवनी जिले का है। आयोग के प्ररकण क्रमांक 2999/सिवनी/2023 के अनुसार दिनांक 30.04.2023 को एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर शीर्षक ’’सिवनी में आवारा कुत्तों ने हमला कर महिला को मार डाला’’ पर आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर सीएमएचओ एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी से जवाब मांगा था। इस पर कलेक्टर सिवनी द्वारा प्रतिवेदन देते हुए आयोग को अवगत कराया कि उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सिवनी द्वारा मृत महिला के वैध उत्तराधिकारीयों को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है। अतः आयोग में अब यह मामला समाप्त कर दिया गया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment