प्रदेश में विकास कार्यो के लिये धन की कमी नहीं : वित्त मंत्री मलैया

भोपाल। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा है कि राज्य में विकास के कार्यो के लिये धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जायेगा। मलैया आज दमोह में 54 लाख रुपये के विकास कार्यो के भूमि-पूजन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 

वित्त मंत्री मलैया ने कहा कि अब दमोह नगर के प्रत्येक घर में पाइप लाइन के जरिये पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 45 करोड़ रुपये लागत की जुझार-घाट परियोजना से दमोह नगर में पानी पहुँच गया है। नगर में पेयजल पाइप लाइन विछाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना की चर्चा करते हुए मलैया ने कहा कि वर्ष 2022 तक हर पात्र व्यक्ति का अपना पक्का आवास होगा। जिनके पास आवास के लिये जमीन नहीं है, उन्हें आवासीय पट्टे दिये जा रहे हैं। दमोह में सामुदायिक भवन और आरसीसी सीवेज लाइन का भूमि-पूजन किया गया।
 

वित्त मंत्री ने दमोह में विधायक कप प्रतियोगिता के समारोह में कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदेश में शासकीय नौकरी में प्राथमिकता दी जायेगी। मलैया ने प्रदर्शन में शामिल आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment