कुमारस्वामी सरकार का गिरना लोकतंत्र की जीतः राकेश सिंह

राजनीति Jul 24, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। ऐसी सरकारों का यही हश्र होता है, जो सिर्फ परिस्थितियों और स्वार्थ के आधार पर बनी होती है। कर्नाटक में तमाम हथकंडे अपनाए जाने के बावजूद आखिरकार मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की गठबंधन सरकार को जाना पड़ा, यह लोकतंत्र की जीत है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कर्नाटक विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कही।

राकेश सिंह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन सिर्फ आपसी स्वार्थ के लिए बनाया गया गठबंधन था। कर्नाटक की जनता ने दोनों पार्टियों को सरकार बनाने के लिए जनादेश नहीं दिया था, उन्होंने सिर्फ भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए ही यह गठबंधन किया गया था। कर्नाटक की जनता इस सरकार में लगातार चल रही खींचतान, बेमन से रोते-रोते सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री और आए दिन पैदा होने वाले गतिरोधों से ऊब गई थी। वहां न सरकार ठीक से काम कर पा रही थी, न ही वो विकास कार्य हो पा रहे थे, जिनके लिए जनता ने इन दोनों दलों को वोट दिए थे। उन्होंने कहा कि अब इस सरकार के जाने से कर्नाटक में सक्षम और लोकप्रिय सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। श्री राकेश सिंह ने कर्नाटक की जनता को एक ऐसी सरकार के गठन के लिए शुभकामनाएं दी हैं, जो अपने पैरों पर खड़ी हो और बिना किसी गतिरोध के पूरी मजबूती से जनहित के कामों को करने की इच्छशक्ति रखती हो।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment