भाजपा अजा मोर्चा द्वारा सघन सदस्यता अभियान चलाया

राजनीति Jul 24, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation 

भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेल्वे बोर्ड के चेयरमैन रमेश चन्द्र रत्न अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो ने भी भाजपा के सदस्य बनाकर अभियान को गति दी

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगराध्यक्ष  राजेश शिरोड़कर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रं 5 के शिवाजी मण्डल में मण्डल अध्यक्ष संतोष बौरासी व उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा व अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं के द्वारा सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज घर-घर जाकर व शिविर के माध्यम से लगभग 1200 सदस्य बनाये गए। आज इस अभियान का प्रारंभ भाजपा अजा मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी रमेशचन्द्र रत्न एवं अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने विनोबा नगर से करते हुए भाजपा के नये सदस्य बनाकर उक्त अभियान को गति देकर उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि यह अभियान इस सक्रियता के साथ चले कि समय के पूर्व ही हम हमारा लक्ष्य प्राप्त कर ले।

इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी रमेशचन्द्र रत्न ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के फायदे गिनाए। आपने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम करती है जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के सहारे कार्य करने वाली पार्टी है। 

कार्यक्रम में मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष सूरज केरो ने अजा मोर्चा के लक्ष्मीबाई मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र मनकेले एवं शिवाजी मण्डल के उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा का 500 से ज्यादा सदस्य बनाने पर सम्मान किया तथा 11 हज़ार सदस्य बनाने पर मोर्चा के नगराध्यक्ष राजेश शिरोड़कर व नगर महामन्त्री एवं अभियान के नगर प्रभारी सन्दीप भाऊर्जार व नगर मीडिया प्रभारी एवं अभियान के सह प्रभारी अमर पेंढारकर का भी अभिनंदन किया।

अभियान में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता हंसराज नरवाले,नगर महामन्त्री अंकित धेप्ते, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र राठौर, नगर उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी पंकज जाटव, नगर मंत्री दुर्गेश चौहान, नगर कार्यालय मंत्री सुनील जाटव, कार्यकारिणी सदस्य सोनू चौहान, भरत चौहान, मनोज सिलावट, हरीश गंगोत्री व मण्डल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment