पूरी मुखरता से करें लुटेरी सरकार का विरोधः शिवराजसिंह चौहान
खबर नेशन/Khabar Nation
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराजसिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव का बदला लोकसभा चुनाव में ब्याज सहित लेने के लिए प्रदेश की जनता एवं विधायकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र इस लुटेरी सरकार के तेवर ढीले करने के लिए अच्छा अवसर है। इस सरकार का बस एक ही काम है-लाओ पैसा।
उन्होंने कहा कि कर्जमाफी और किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को सदन में उठाएं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में अपनी नाकामी को छुपाने के लिए यह सरकार कभी भाजपा, तो कभी चमगादड़ और उपकरणों को दोष देती है।
उन्होंने कहा कि बजट पर हम सार्थक किन्तु तीखी बहस करेंगे और उसका है कि इस सरकार के कामकाज से असंतुष्ट विधायक भी हमारी आवाज में अपने सुर मिला सकते हैं। चौहान ने कहा कि हमें न अनुनय-विनय करना है, न घुटने टेकना है, घुटने सरकार टेकेगी। उन्होंने कहा कि सभी विधायक 26 जुलाई के बाद 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान को समय दें।