ऊर्जा और अन्वेषण के साथ उठाएं मुद्देः गोपाल भार्गव

राजनीति Jul 08, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि संख्या बल में हम सत्ता पक्ष के बराबर हैं। ऐसे में हम जितनी ताकत से सरकार को घेरेंगे, उसी से माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि विधायक पूरी ऊर्जा और अन्वेषण के साथ मुद्दों को उठाएं। भार्गव ने कहा कि हम स्थानांतरण, भावांतर, विधायकों की उपेक्षा और कर्मचारियों की समस्याओं को पूरी ताकत से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल है। एक-एक दिन में दो-दो कलेक्टर बदले जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह सरकार पैसे की कमी का रोना रोती है, लेकिन इस सरकार ने 6-7 माह में करीब 50 हजार तबादले किए हैं, जिनके भत्तों पर ही 600 करोड़ खर्च हो गए। मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की कामकाज की मानसिकता नहीं है, वे ज्यादा समय छुट्टी में ही बिताना चाहते हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment