कर्जमाफी, तबादलों, बिजली कटौती जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी भाजपा
विधायक दल की बैठक में हुई पार्टी की रणनीति और सदस्यता अभियान पर चर्चा
खबर नेशन/Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूरी ताकत, अध्ययन और ऊर्जा के साथ जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएं। सदन में पूरी संख्या में हमेशा उनकी मौजूदगी रहे। वे मुखर रहें और सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दें। जनता की आवाज को इतने ताकत और इस तरीके से मुद्दों पर आधारित विरोध करें कि जनता को इसका असली चेहरा समझ में आ जाए ।भाजपा विधायक दल की बैठक में नेतृत्व ने कुछ ऐसे ही विचार व्यक्त किए। पार्टी विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा में पार्टी की रणनीति के अलावा सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!