पूर्व केबिनेट मंत्री, नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव शाम को आज से प्रारंभ हुए भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए

राजनीति Jul 06, 2019

आपने विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 के लोधीपुरा क्षेत्र के बाजारों के व्यापारियों और प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई ।

खबर नेशन/Khabar Nation  

नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि भाजपा का यह राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान पूरे देश में एक साथ प्रारंभ हुआ है। प्रदेश संगठन की ओर से नेताओं को जिलों में सदस्यता अभियान चलाने की व्यवस्थाएं दी गई है, उसी कड़ी में मैं आज इंदौर पहुंचा हूं। मोदीजी के नेतृत्व में देश में मजबूत सरकार बनी है। देश में भारतीय जनता पार्टी के 15 करोड़ नये सदस्य बनाने का संगठन के द्वारा निर्णय लिया गया है। प्रदेश में भी बड़े लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी के नये सदस्य बनाये जायेंगे। भार्गव को प्रमुख बाजारों के व्यापारियों के बीच उनके संस्थान पर पहुंचना था लेकिन बारिश के कारण एक ही जगह पर सभी व्यापारी बंधुओं को एकत्रित कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी। 

सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में भार्गव के साथ नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड़, उमेश शर्मा, सदस्यता अभियान प्रभारी कमल वाघेला, नानूराम कुमावत,घनश्याम शेर, जेपी मूलचंदानी, सोनू राठौर व मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment