बजट में आम नागरिकों की मूल आवश्यकताओं रोटी, कपड़ा और मकान का ध्यान रखा गया है: विश्वास सारंग
खबर नेशन/Khabar Nation
भोपाल. पूर्व सहकारिता मंत्री व विधायक विश्वास सारंग ने केन्द्रीय बजट 2019 स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और पहली महिला वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन को धन्यवाद देते हुए कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट में किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, महिला और मध्यम वर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। बजट में आम नागरिकों की मूल आवष्यकताओं रोटी, कपड़ा और मकान का ध्यान रखा गया है।
सारंग ने कहा कि बजट में सबको घर और हर घर को पानी, बिजली और टायलेट दिया जायेगा। 45 लाख के मकान के लिए 3 लाख 50 हजार की छूट मिलेगी, इससे मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने टैक्स फ्री इनकम की सीमा को 5 लाख रुपये बरकरार रखा है जो मध्यम वर्ग को राहत प्रदान करेगा।
सारंग ने कहा कि बजट में सड़क, बिजली और पानी पर ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत और सड़कों का निर्माण होगा तथा गांवों को बाजार से जोड़ने वाली सड़कों को अपग्रेड किये जाने से ग्रामीणों की पहुंच सीधे बाजार तक हो जायेगी।
सारंग ने कहा कि नारी तू नारायणी योजना के माध्यम से देश के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी के प्रयास किये जायेगें, जिससे सीधे-सीधे देश की आधी आबाधी को फायदा होगा। कुल मिलाकर केन्द्रीय बजट 2019 सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।