समाज के हर वर्ग का बजट, विकास की रफ्तार तेज होगी: अभिलाष पाण्डे

राजनीति Jul 05, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि बजट से विकास की रफ्तार तेज होगी। यह बजट गरीबों को मजबूत बनाएगा और देश के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का सृजन करेगा। स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों में प्रमुख परिवर्तन, बेहतर शासन प्रणालियां व अनुसंधान और नवाचार पर अधिक ध्यान देने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई जाएगी। वित्तवर्ष 2019-20 के लिए ‘विश्व स्तर के संस्थानों’ हेतु 400 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए, जो पिछले वर्ष के संशोधित अनुमानों से तीन गुणा से अधिक हैं।

उन्होंने कहा कि यह बजट जहां एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था के विकास और विस्तार के हिसाब से गढ़ा गया है, तो दूसरी तरफ समाज के कमजोर वर्गों, किसानों, छोटे दुकानदारों आदि की समृद्धि के लिहाज से तराशा गया है। इसमें जहां देश की अधोसंरचना के विकास का वादा है, तो गगनयान, चंद्रयान मिशन और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाले प्रावधानों के जरिए विज्ञान और तकनीकी के विकास के नए दरवाजे खोले गए हैं। गांव, गरीब तथा किसानों को इसके केंद्र में रखा गया है। इसमें वर्ष 2022 तक सभी को आवास देने, हर परिवार को बिजली, शौचालय तथा गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रावधान किए गए हैं। खेती की लागत कम करने और किसानों को लिए कृषि को लाभदायी बनाने के उद्देश्य से बजट में खेती के बुनियादी तरीकों पर लौटते हुए जीरो बजट खेती तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं के लिए ‘नारी तू नारायणी’ योजना लांच की जा रही है, वहीं उन्हें अलग से एक लाख रुपए तक का मुद्रा लोन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश को ‘फाइव ट्रिलियन इकॉनॉमी’ वाला देश बनाना चाहती है। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था को 3 ट्रिलियन डॉलर के आकार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है और बजट में इसके लिए कई प्रावधान किए गए हैं। एक तरफ विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए कई क्षेत्रों में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी गई है, तो विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पर बल दिया गया है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment