बजट में किसानों के लिए स्पष्ट नीति नहीं: सोहराब पटेल
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर. बजट 2019 को लेकर कांग्रेस ने कहा इसमें कुछ नया सामने नहीं आया, पुरानी चीज़ों को दोहरा दिया गया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी सोहराब पटेल ने तो इस बजट पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा इस बजट से किसान ख़ुश नहीं है, बल्कि कहीं न कहीं उनका अपमान ज़्यादा है।
उन्होंने कहा किसानों को लॉलीपॉप देने की कोशिश गयी। हाजी सोहराब पटेल जो ख़ुद कृषि से जुड़े हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं, किसानों की नब्ज़ पर गहरी पकड़ है ।
उन्होंने कहा किसानों और खेतीबाड़ी के लिए को स्पष्ट नीति इस बजट में नहीं है। चुनाव में किसानों से वादे किए लेकिन बजट में कुछ भी नहीं दिखा। डीज़ल के भाव बढ़ने से किसानों पर सीधी मार पड़ेगी। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी सोहराब पटेल ने कहा किसानों की बेहतरी इसमें रहती जब स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो, केंद्र द्वारा किसानों की पूर्ण कर्ज माफी हो, हर अनाज का एमएसपी तय हो,डीजल पर किसानों को सब्सिडी मिले।