बजट में मध्यमवर्गीय की गयी अनदेखी: अन्नू पटेल

राजनीति Jul 05, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर. आम बजट-2019 को लेकर जहां सत्ता पक्ष इसकी सराहना कर रही है, वहीं विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना भी शुरू कर दी है। आम बजट पर कांग्रेस के नेता अन्नू पटेल ने निराशा व्यक्त की है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट में मध्यमवर्गीय की अनदेखी की गई है, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत दिशा देने में मध्यमवर्गीय की बड़ी भूमिका रहती है। इस तरह के बजट से देश को आर्थिक मंदी झेलना पड़ेगी। 

उन्होंने कहा ये बजट निराशाजनक है क्योंकि पेट्रोल- डीज़ल की कीमतों में आमजन को राहत प्रदान करने की बजाय इसे ओर महंगा कर दिया गया।

खजराना में रहने वाले कांग्रेसी नेता अन्नू पटेल ने कहा किसान, युवा, महिला, गरीब हर किसी के लिए निराशाजनक बजट है। इस तरह के बजट से प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर कुछ बड़े पूंजीपतियों को मदद मिलेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment