संगठनात्मक 56 जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण करेंगे सदस्यता अभियान का शुभारंभ
खबर नेशन/Khabar nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 6 जुलाई को संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी से इस अभियान की शुरूआत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जी असम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी प्रकार केन्द्रीय मंत्रीगण, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण 56 संगठनात्मक जिलों में पहुंचकर अभियान का शुभारंभ करेंगे।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि उज्जैन नगर में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सुमित्रा महाजन, प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, भोपाल नगर में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया जबलपुर नगर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, डॉ. कैलाश जाटवा, दमोह में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, इंदौर नगर में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, शंकर लालवानी उपस्थित रहेंगे। गुना में सांसद केपी यादव एवं शिवपुरी में शरतेन्दु तिवारी प्रभात झा के साथ उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार मुरैना लालसिंह आर्य, भिण्ड जयभान सिंह पवैया, दतिया डॉ. नरोत्तम मिश्रा, ग्वालियर नगर विजय दुबे, विवेक शेजवलकर, ग्वालियर ग्रामीण रणवीर सिंह रावत, श्योपुर अभय चौधरी, सागर तपन भौमिक, टीकमगढ़ प्रदीप लारिया, छतरपुर श्री जयंत मलैया, पन्ना वीरेन्द्र खटीक, रीवा जर्नादन मिश्रा, सतना गणेश सिंह, सीधी राजेन्द्र शुक्ला, रीति पाठक, सिंगरौली अजयप्रताप सिंह, शहडोल बुद्धसेन पटेल, अनूपपुर श्री ओमप्रकाश धुर्वे, उमरिया रामलाल रौतेल, जबलपुर ग्रामीण राहुल कोठारी, कटनी विष्णुदत्त शर्मा, डिंडोरी लता ऐलकर, मंडला विनोद गोटिया, बालाघाट आलोक संजर, गौरीशंकर बिसेन, सिवनी कमल पटेल, ढालसिंह बिसेन, नरसिंहपुर रामपाल सिंह, छिंदवाड़ा कैलाश सोनी, होशंगाबाद उदयप्रताप सिंह, हरदा ज्योति धुर्वे, बैतूल रामेश्वर शर्मा, भोपाल ग्रामीण भगवानदास सबनानी, रायसेन रजनीश अग्रवाल, विदिशा भूपेन्द्र सिंह, सीहोर विजेश लुणावत, राजगढ़ कृष्णा गौर, रोडमल नागर, इंदौर ग्रामीण रंजना बघेल, खण्डवा जीतू जिराती, बुरहानपुर नंदकुमारसिंह चौहान, खरगौन अर्चना चिटनीस, बडवानी रघुनाथ भाटी, अलीराजपुर बाबूसिंह रघुवंशी, जीएस डामोर, झाबुआ मनोरंजन मिश्रा, धार कृष्णमुरारी मोघे, उज्जैन ग्रामीण उषा ठाकुर, शाजापुर उमाशंकर गुप्ता, आगर श्री बंशीलाल गुर्जर, देवास सुदर्शन गुप्ता, रतलाम मनोहर उंटवाल, मंदसौर सनवर पटेल, सुधीर गुप्ता, नीमच सूरज कैरो तथा सुधीर गुप्ता सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।