महिला मोर्चा की बैठक 3 को भोपाल में
खबर नेशन/Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर महिला मोर्चा की बैठक 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की गयी है।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अरविन्द भदौरिया, प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!