भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बनाएगा 10 लाख नए सदस्य
खबर नेशन/Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित यह बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द भदौरिया, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री रमेशचन्द रतन, पूर्व मंत्री श्री लालसिंह आर्य, सदस्यता अभियान के सह प्रभारी श्री कैलाश जाटवा एवं प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बैठक में मोर्चा द्वारा 10 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत मोर्चा के भोपाल जिला अध्यक्ष जसवंत राव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश की अनुसूचित हेतु आरक्षित 4 लोकसभा क्षेत्रों में विजय प्राप्त करने पर मोर्चा पदाधिकारियों ने श्री सूरज कैरो का शॉल श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।