भाजपा का गिरोह युद्ध: शोभा ओझा

राजनीति Jun 25, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल, 26 जून 2019 मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा एवं उपाध्यक्ष अभय दुबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि इंदौर में आज विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगमकर्मियों की पिटाई करना बेहद निंदनीय है। भाजपा महापौर मालिनी गौर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की लंबे समय से चली आ रही राजनैतिक मतभिन्नता अब चरम पर है और हिंसक हो चली है। 

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बीजेपी महापौर मालिनी गौर को सीधी चुनौती देते हुए आज सरे राह निगमकर्मियों की पिटाई की। बीते दिनों भी एक पुल के लोकार्पण समारोह में खुले आम बीजेपी विधायक और बीजेपी महापौर की लड़ाई सामने आई थी। बुनियादी रूप से यह जनहित की नहीं, राजनैतिक वर्चस्व की लड़ाई है। 

अराजकता का यह तांडव नया नहीं है। प्रह्लाद पटेल के बेटे हों, कमल पटेल के या कैलाश विजयवर्गीय जी के, विरासत में मिली आपराधिक एवं अराजक मनोवृत्ति ही भाजपा नेता पुत्रों में हस्तांतरित हो रही है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment