दूरस्थ, तटस्थ और निकटस्थ लोगों तक पहुंचें कार्यकर्ता: राकेश सिंह

राजनीति Jun 23, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति हर पद पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही दिखाई देते हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे नेतृत्व ने भारत के नवनिर्माण का जो संकल्प लिया है, उसके लिए कार्यकर्ताओं के निर्माण की प्रक्रिया को निरंतर चलाना होगा। कार्यकर्ता निर्माण के लिए हमारी प्रक्रिया यह है कि पहले हम पार्टी के सदस्य बनाते हैं और उन सदस्यों में से ही श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान ही श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के निर्माण का मूल है। उन्होंने कहा कि हमें अभियान के माध्यम से दूरस्थ, तटस्थ और निकटस्थ सभी लोगों तक पहुंचकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करना है। उन्होंने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 6 जुलाई को पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। विशेष अभियान 2 चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 7 से 10 जुलाई के बीच होगा जिसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ रचना बनाकर अभियान को गति देंगे। दूसरा चरण 9 से 11 अगस्त के बीच होगा, जिसमें रोड शो एवं प्रचार-प्रसार कर, स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को भोपाल में प्रदेश स्तरीय एवं 15 से 20 जुलाई के बीच जिला स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित होगी। 21 से 30 जुलाई तक सदस्यता अभियान के विस्तारकों का शक्ति केन्द्रों पर प्रवास होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 1 से 10 सितंबर के बीच सक्रिय सदस्यता का सत्यापन होगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment