गाइड लाइन की विसंगति दूर की जाए
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह सने कहा है कि जायज आपत्तियों और सुझाव पर अमल किया जाएगा। खजराना के अन्नू पटेल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह से एक प्रतिनिधिमंडल मिला । जिसमें कांग्रेस नेता अन्नू पटेल ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि गाइड लाइन की विसंगति दूर की जाए और गाइड लाइन पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने मांग की है कि शहर का विकास में सभी साथ हैं।
लेकिन खजराना में एमआर-9 पर बदलाव करें ताकि गरीबों के मकान टूटने से बच सकें। अन्नू पटेल के नेतृत्व में ज्ञापन देने के बाद नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने आश्वासन दिया कि इस सम्बंध में किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और जायज आपत्तियों और सुझाव पर ज़रूर अमल किया जाएगा।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!