भाजपा ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयनगर चौराहा स्थित डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 66 वी पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। उनके जैसे राष्ट्र सेवक होना संभव नहीं है। तत्कालिक सरकार की गलती से कश्मीर में इस तरह की विघटनकारी शक्तियों ने जन्म लिया एवं आधा कश्मीर पड़ोसी देश को चला गया। डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का कश्मीर के लिए किया गया संघर्ष किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर कश्मीर को बचाने का प्रयास किया।
भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी प्रारंभ से ही प्रखर बुद्धि वाले व श्रेष्ठ वक्ता थे। उन्होंने अल्पायु में ही विद्याध्ययन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलताएं अर्जित की थी। डॉ मुख़र्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे । उस समय उन्होंने बहुत से गैर कांग्रेसी हिंदुओं की मदद से कृषक प्रजा पार्टी से मिलकर प्रगतिशील गठबंधन का निर्माण किया तथा उस सरकार में वे वित्त मंत्री बने।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे। भारतीय जनता पार्टी के देव पुरुष मुखर्जी ने कश्मीर के लिए उपवास व संघर्ष लंबे समय तक किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे, जो कि विश्वविद्यालय के कुलपति बने। वे शिक्षाविद थे कश्मीर की समस्या को लेकर अपनी बात आपने लोकसभा में रखी और जब उस बात का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं होने पर आपने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। उनकी मृत्यु आज भी रहस्य है। जो उन्होंने संकल्प लिया उसे अंतिम समय तक पूरा करने का प्रयास भी किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि डॉ मुख़र्जी इस धारणा के प्रबल समर्थक थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं । वे धर्म के आधार पर विभाजन के कट्टर विरोधी थे। उनका बलिदान भाजपा व्यर्थ नहीं जाने देगी।
मंडल अध्यक्ष नारायण पटेल ने भी उनके जीवन से जुड़ी कई विस्तृत जानकारी इस अवसर पर दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कृष्णमुरारी मोघे, कैलाश विजयवर्गीय, शंकर लालवानी, गोपीकृष्ण नेमा, रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता,महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मुकेशसिंह राजावत,गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, जे पी मूलचंदानी, नानूराम कुमावत, जयंत भिसे, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्शी, अजयसिंह नरूका, वीरेंद्र व्यास, नारायण पटेल,मुकेश मंगल, मनस्वी पाटीदार, प्रकाश राठौर, विजय मालानी, श्रद्धा दुबे, ज्योति तोमर, योगेश मेहता, ज्योति पंडित, टीनू जैन, देवेंद्रसिंह रावत, संजय कटारिया, रचना गुप्ता, प्रणव मंडल, मुन्नालाल यादव, बृजेश शुक्ला, सुरजीतसिंह वालिया, सहित पार्षदगण, सभी मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज नगर के सभी 18 मंडलों के 85 वार्डो में वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण, विद्यार्थियों को कापी वितरण, साफ-सफाई सहित विभिन्न कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संपन्न किए किये।
विधानभा क्षेत्र क्रं 1 सुभाष मंडल के वार्ड 1 श्रीराम धर्मशाल सिरपुर, वार्ड 3 कालानी नगर नगर बगीचा,वार्ड 4 पल्हर नगर पानी की टंकी, वार्ड 5 राज नगर सेक्टर ए का बगीचा, वार्ड 6 धर्मराज कालोनी बगीचा, लक्ष्मीबाई मंडल वार्ड 7 बडा गणपति, 9 कमला नेहरू कालोनी बगीचा, वार्ड 10 कुम्हारखाडी प्रजापत समाज धर्मशाला, वार्ड 11 श्यामाप्रसाद मुखर्जी कम्युनिटी हाल रफेली चौराहा, वार्ड 12 महाराणा प्रताप पानी की टंकी, 13 नानी-नानी उद्यान पुलिस चौकी 51 नं. स्कीम, सम्राट अशोक मंडल वार्ड 14 सुखदेव नगर एक्स. 2 बगीचा, वार्ड 15 बिजासन मंदिर के सामने, वार्ड 16 नंदबाग गोंदी का बगीचा वार्ड 17 स्वस्तिक गार्डन, कुशवाह नगर चौराहा कार्यक्रम संपन्न हुए।
विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के वार्ड 55 कैसर हॉस्पिटल में फल वितरण, वार्ड 61 राधा गोविन्द का बगीचा स्थित बावडी सफाई, वार्ड 62 जूनी इंदौर मुक्तिधाम सफाई, वार्ड 63 अग्रसेन चौराहा धारा 370 व 35 ए के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान, वार्ड 64 नवलखा चौराहा ट्राफिक व्यवस्था में सहयोग, देवी अहिल्या मंडल वार्ड 56 स्नेहलतागंज चाइल्ड लाईन में कापी वितरण, वार्ड 57 ,श्रद्धानंद अनाथालय में फल वितरण, वार्ड 58 शंकरबाग बगीचा में पोधारोपण, वार्ड 59 गौतमपूरा छात्रावास में कापी वितरण वार्ड 60 एम.वाय. हॉस्पिटल में फल वितरण किये गए।
विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 हेमू कालानी मंडल वार्ड 65 स्वामी प्रीतमदास सभागृह साधु वासवानी नगर, वार्ड 66 त्रिवेणी कालोनी बगीचा, वार्ड 72 केसरबाग चौकी, वार्ड 82, वार्ड दयालपूरा बगीचा ई सेक्टर सुदामा नगर, वार्ड 84, वार्डयोगेश लोभानिया की गली, वार्ड 85 श्री राम मंदिर प्रजापत नगर, महाराणा प्रताप मंडल वार्ड 67 दाधिच धर्मशाला छत्रीबाग, वार्ड 68 हमीदजी के निवास पर, वार्ड 69 इतवारिया बाजार मेयर जी के निवास के नीचे, वार्ड 70 गुजराती समाज धर्मशाला धार रोड, वार्ड 71 शिव मंदिर उषा नगर, वार्ड 83 पार्षदजी के कार्यालय गुमाश्ता नगर पर कार्यक्रम संपन्न हुए ।
विधानसभा क्षेत्र क्रं 5 तिलक मंडल में 42 साकेत क्लब में फल वितरण, वार्ड 43 ओल्ड पलासिया में फल वितरण, वार्ड 46 पार्षद काया्रलय गोटू की चाल में फल वितरण, वार्ड 45 अहिरवारल समाज धर्मशाला में पोधारोपण, वार्ड 44 त्रिवेणी उद्यान में फल वितरण, वार्ड 47 मालवा मिल पानी की टंकी कार्यक्रम संपन्न हुए।
छत्रसाल मंडल में वार्ड 37 चिकित्सा नगर बस्ती में फल वितरण, वार्ड 38 गांधी ग्राम में फल वितरण, वार्ड 40 रिंग रोड चौराहा में फल वितरण, वार्ड 41 पिपल्याहाना तालाब में पोधारोपण, वार्ड 50 रमाबाई बस्ती मेंं फल वितरण, शिवाजी मंडल में वार्ड 48 गीता भवन अस्पताल में फल वितरण, वार्ड 49 विनोबा नगर स्कूल में पोधारोपण, वार्ड 51 हनुमान मंदिर मयूर नगर पोधारोपण किये किए।
राऊ विधानसभा निर्भयसिंह पटेल मंडल वार्ड क्रं 78 पार्षद कार्यालय माल्यार्पण व जीवन परियर, वार्ड 79 चौधरी मार्केट अहिरखेडी में फल वितरण, 80 ओम हाईट्स, 81 चाणक्यपूरी वृद्धाश्रम में फल वितरण
कैलाश पाटीदार मंडल वार्ड 74 जमनाबाई मुराई मौर्य धर्मशाला पिपल्याराव, वार्ड 75 तेजाजी चौक, संजय गांधी नगर, वार्ड 76 बिचोली हप्सी चोराहा, वार्ड 77 पार्षद कार्यालय में कार्यक्रम संपन्न हुए।