दिग्गी समर्थक होंगे उपकृत
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर। शहर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और उनके मंत्री पुत्र जयवर्धन सिंह समर्थकों से घिरे रहे। खजराना के अल्पसंख्यक नेता अन्नू पटेल पूरे समय दिग्विजयसिंह के इर्दगिर्द ही नज़र आये। दिग्विजय सिंह ने इंदौर दौरे पर पूर्व महाधिवक्ता आंनद मोहन माथुर के निवास पर उनसे मुलाकात भी की । मीडिया के सवाल पर बोले माथुर साहब से 40 साल पुराने सम्बन्ध हैं। जितनी देर दिग्विजयसिंह वरिष्ठ एडवोकेट आनन्द मोहन माथुर के निवास पर रहे उतनी देर समर्थक भी घर के बाहर डटे रहे।
गौरतलब रहे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी निगमों, मंडलों, प्राधिकरण, समिति, परिषद और आयोगों मे राजनीतिक नियुक्तियों को मद्देनज़र रखते हुए कार्यकर्ताओं ने दिग्विजयसिंह को घेरे रखा। इस यात्रा को कांग्रेस नेताओं के पदस्थापना के लिए की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। बताते हैं कि दिग्विजयसिंह अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों को उपकृत करने के लिए निगम-मंडलों, आयोगों की जिम्मेदारी देंगे। मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर की हर हफ्ते पेशी से छूट के लिए लगाई अर्जी को खारिज कर देने पर बोले कोर्ट अपना काम बेहतर कर रही है।
दिग्विजयसिंह के साथ सत्यनारायण पटेल, रघु परमार और अन्नू पटेल आदि उपस्थित थे।