अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया सामूहिक योग

राजनीति Jun 21, 2019

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कराई योग मुद्राएं

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय के नीचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा की उपस्थिति में योग दिवस मनाया। 

उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने योगासन की मुद्राएं बताकर योग कराया। तत्पश्चात योग विशेषज्ञ कमलसिंह ने योग से संबंधित विस्तृत जानकारियां देते हुए योगासन कराया। 

आपने कहा कि यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा “योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृदृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन-शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं। 

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस निश्चित किया। स्वस्थ्य रहने के लिये आज सभी की दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल होना चाहिए, प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। 

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, सूरज केरो मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, जे पी मूलचंदानी, सुमित मिश्रा, अभिषेक बबलू शर्मा, जयंत भिसे, जयदीप जैन, अजयसिंह नरूका, प्रदीप नायर, जवाहर मंगवानी, विजय मालानी, पदमा भोजे, वीणा शर्मा, ज्योति तोमर, डॉ श्रद्धा दुबे ज्योति पंडित निर्मल वर्मा सहित सभी पार्षदगणों, मंडल अध्यक्ष व बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर योगासन किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment