जब तक शरीर साथ देगा इंदौर के बेहतरी का काम करती रहूंगी: सुमित्रा महाजन

राजनीति Jun 21, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

दिल्ली में मुझे हर दल के नेताओं का बहुत स्नेह मिला, लोक सभा से दूर होने का दुःख तो रहेगा ही, एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर अगवानी की 

इंदौर। पूर्व लोक सभा स्पीकर तथा इंदौर को तीस वर्ष सांसद के रूप में नेतृत्व देने वाली सुमित्रा महाजन अपनी संसदीय पारी पूर्ण कर आज शाम ताई के रूप में जब इंदौर पहुंची तो बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया और इंदौर के विकास में उनके योगदान को लेकर अभिनन्दन भी किया।

महाजन लगभग 4.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंची। वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता पहले ही मौजूद थे. पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर निगम के सभापति अजयसिंह नरूका, महिला मोर्चे की अध्यक्ष पद्मा भोजे, राजेश अग्रवाल, रामस्वरूप मूंदड़ा, एम आई सी सदस्य सुधीर देड़गे, अश्विन शुक्ल ने ताई का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया।

ताई ने इस अवसर पर कहा कि मुझे दिल्ली में सभी लोगों और दलों से अत्यधिक सम्मान मिला है । खासकर प्रधानमंत्री ने जब सांसदों के भोज में मुझे नवनिर्वाचित स्पीकर ओम बिरला को लेने भेजा तो मैं भावुक हो गई । 

ताई ने कहा कि इंदौर के विकास कार्यों को नए सांसद शंकर लालवानी के साथ सभी शहर वासी मिलकर पूरा करेंगे। केन्द्र में जनता की आवाज सुनने वाली तथा उनके लिए कार्य करने वाली सरकार फिर भारी बहुमत से बनी है. वह देश के कायाकल्प के लिए कृत संकल्पित है ।

आपने कहा कि राजनीति के साथ साथ सामाजिक व धार्मिक कार्य में मेरी संलग्नता हमेशा रहेगी। जब तक शरीर साथ देगा इंदौर के लिए जितना अच्छा बन पड़ेगा हर स्तर पर करती रहूंगी।

एयरपोर्ट पर पार्षद ज्योति तोमर, राजेश चौहान, सौरभ खंडेलवाल, गोलू शुक्ला, भगवानसिंह चौहान, दीपिका नाचन, अनिल भोजे सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरूष  कार्यकर्त्ता मौजूद थे । 

Share:


Related Articles


Leave a Comment