विश्व योग दिवस 21 जून को भाजपा कार्यकर्ता करेंगे सामूहिक योग

राजनीति Jun 19, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। जब नरेन्द्रजी मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तब आपने योग कार्यक्रम को विश्व में प्रसिद्धी दिलाने के लिये प्रयास किये और आज पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाता है।

आपने बताया कि 21 जून को सुबह 7.30 बजे भाजपा कार्यालय के नीचे सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता सामूहिक रूप से योग करेंगे। स्वस्थ्य रहने के लिये आज सभी की दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल होना चाहिए, प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं को योग कराने के लिये योग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। योग के इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment