थाली, शंख और घण्टी बजाकर सरकार को जगाने के लिए प्रतिकात्मक प्रदर्शन

राजनीति Jun 19, 2019

कुंभकर्णी निंद से जागे कमलनाथ सरकार: दुर्गेश केसवानी

कानून व्यवस्था ध्वस्त,सरकार ट्रांसफर उद्योग में मस्त: महेश शर्मा 

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल। प्रदेश सरकार की विगडती कानून व्यवस्था को लेकर आज बुधवार को सद्भावना अधिकार मंच के संयोजक दुर्गेश केसवानी, संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आदर्श नव दुर्गा मंदिर टीन सेड टी.टी. नगर भोपाल में सदवुद्वि यज्ञ का आयोजन कर ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री एवं मंत्रीयों को सदवुद्वि प्राप्त हो ताकि वह जनता के कल्याण के काम कर सके। इस अवसर पर कार्यकताओं ने थाली, शंख और घण्टी बजाकर सरकार को जगाने के लिए प्रतिकात्मक प्रदर्शन किया। 

संयोजक दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कमलनाथ सरकार जब से सत्ता में आई है तब से सरकार का विशेष ध्यान ट्रांसफर में है। सरकार प्रदेश की जनता को कानून व्यवस्था दिन व दिन विगडती जा रही है और कमलनाथ सरकार कुभंकर्णी नींद सो रही है। राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार वढ़ रहा है जिससे जनता में रोष है। 

महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से लगातार लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार की जिस प्रकार से वड़ रही है इससे प्रदेश की जनता को पुनः 1993 से 2003 के कालखण्ड की बंटाधार सरकार की याद दिलाने का काम कमलनाथ सरकार कर रही है। मध्य प्रदेश में सरकार का ध्यान ट्रा

सफर मंडी पर है। जिस प्रकार से प्रदेश में अधिकारियों की वोली लगायी जा रही है इससे प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो रही है। सरकार को जन समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की और ध्यान देना चाहिए। 

इस अवसर पर सदभावना अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष बंसत गन्नौते, करतार सिंह तोमर, कृष्णकुमार ओसवाल, लखन दांगी, गिरधारीलाल पाटीदार, सुमन विश्वकर्मा, संतोष नेहारे, सिताराम शर्मा, दिपक मगरें, विकास शर्मा, यशवंत राजपुत, राहूल गजभिए, अमन पटेल, सन्नी मिश्रा, अमित तवरे, अंजनी त्रिपाठी, मनोज रायचंदानी, कौशल ग्वाले, राजेश जकरिया, दिलीप अनुकरे, दिनेश मंडराई, यश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment