शिवराज के 15 साल का कुशासन के कारण प्रदेश के बुरे हालात: अजय सिंह

राजनीति Jun 11, 2019

भाजपा राज में बलात्कार में नंबर वन था प्रदेश

भाजपा नेताओं में मची है अपने को प्रमाणित करने की होड़ 

खबर नेशन/Khabar Nation  

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि उनके 15 साल के शासन के कुशासन का नतीजा है कि प्रदेश में बदहाल स्थितियों से कांग्रेस सरकार को निपटना पड़ रहा है। सिंह ने कहा कि भाजपा में अपने अस्तित्व के संकट से निपटने के लिए छपास रोग से पीड़ित शिवराज जी नित नए तरीके ढूढंते रहते है। उन्होंने कहा कि अगर यह प्रदेश मजबूत होता और शिवराज सरकार ने काम किया होता तो आज प्रदेश आर्थिक संकट और पेयजल संकट से जूझ नहीं रहा होता।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे शिवराज जी अपने शासन की याद करें जब प्रदेश बलात्कार में नंबर वन था। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों को अपना समझकर पूर्व मुख्यमंत्री ने जो लुटाई मचाई थी उसी का नतीजा है कि आज प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। खाली खजाने के बीच कमल नाथ सरकार ने कर्ज मार्फी कर किसानों को राहत पहुँचाने का जो कमाल दिखाया है यह उनके अनुभव और प्रबंधन का नतीजा है। 

सिंह ने कहा कि सरप्लस बिजली, बीमारू राज्य से प्रदेश को बाहर निकालने का दावा करने वाले शिवराज की हकीकत सामने आ गई है। 15 साल के राज में उन्होंने पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। यही कारण है कि आज भी प्रदेश जल संकट से जूझ रहा है। सरप्लस बिजली के बाद भी कटौती हो रही है तो इसका कारण है कि उनके राज में आर.एस.एस. भाजपा के कार्यकर्ताओं की जो आउटसोर्स के नाम पर भर्ती हुई थी वे लोग सरकार को बदनाम करने के लिए घटिया हथकंडों पर उतर आए है। 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि अगर शिवराज जी को जनता की जरा भी चिंता है तो उन्हें अपने भाड़े के लोगों को संदेश भेजना चाहिए कि वे हरकतें बंद करें। सिंह ने कहा कि चिमनी यात्रा निकालने के बजाए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को समझाएं कि वे बिजली वितरण में रूकावट पैदा न करें। 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मात्र 6 माह पुरानी सरकार जिसमें 3 माह सिर्फ लोकसभा में निकल गए उसके खिलाफ अनर्गल झूठे आरोपों के साथ भाजपा नेता जो प्रलाप कर रहे हैं वह दरअसल भाजपा के अंदर अपने को प्रमाणित करने की रेस का परिणाम है। सिंह ने कहा कि ट्रांसफर उद्योग किस तरह भाजपा राज में चला है यह किसी से छुपा नहीं है। कलेक्टर और एस.पी. की पोस्टिंग की बोलियाँ लगाकर सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के अपने किस तरह वसूली करते थे इसके सैकड़ों उदाहरण मौजूद है। अगर वे सामने आ गए तो पूर्व मुख्यमंत्री अपने चेहरे पर जो मुहखौटा लगाए है उसे उतरने में समय नहीं लगेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment