शहर की जनता चिमनी, लालटेन व मोमबत्ती जलाने को मजबूर: गोपीकृष्ण नेमा

राजनीति Jun 12, 2019

बिजली कटौती का विरोध कर भाजपा ने विधानसभाओं में निकाली चिमनी यात्रा

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि लगातार हो रही बिजली कटौती का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में एक साथ चिमनी यात्रा निकाली।

चिमनी यात्रा में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आज की यह चिमनी यात्रा कमलनाथ सरकार को नींद से जगाने के लिये भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ निकाली जा रही है। प्रदेश की जनता यह जानकर हैरान है कि जब प्रदेश में बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था पर्याप्त है फिर भी मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा यह बिजली कटौती क्यों की जा रही है ? 

आपने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, प्रदेश की जनता परेशान है। प्रदेश के हालात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हो गये है, जहां सरकार जनता की मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी की भी जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रही है। सरकार इन जिम्मेदारियों को निभाने की बजाये, कभी अधिकारियों को कोसती है, तो कभी बिजली उपकरणों की गुणवत्ता पर सवाल उठाती है। यह अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिये इस तरह के आरोप लगाती है यह सरकार, लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है।

कांग्रेस की यह सरकार प्रदेश के विकास एवं जनता के हित में कार्य करने का सोचने की बजाय, इसके नेता तबादला उद्योग चलाकर अपनी जेब भरने का काम कर रहे है। 15 साल सत्ता से बाहर क्या हुए, जैसे अपना सबकुछ गवा दिया हो और अब वह सब प्राप्त करने के लिये इस तरह शासकीय कर्मचारियों को तबादलें किये जा रहे है। 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सरकार को जनता के प्रति अपनी जवाबदारी की, इस तरह चिमनी यात्रा निकालकर याद दिला रही है। आपने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी सरकार नींद से नहीं जागी और जनता इसी तरह परेशान होगी तो हम सड़कों पर उतरकर बड़े आंदोलन भी करेंगे। 

विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 में यह यात्रा कल 13 जून को शाम 7 बजे कृष्णपुरा छत्री से प्रांरभ होकर नंदलालपूरा सब्जी मंडी, जवाहर मार्ग, गुरूद्वारा से यशवंत निवास रोड़ होते हुए राजबाड़ा तक निकाली जायेगी।

शेष नगर की सभी विधानसभाओं में विधायक और विधायक प्रत्याशी के नेतृत्व मेंं चिमनी यात्रा निकाली गई।

विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में बडागणपति चौराहा से मरीमाता चौराहा तक, विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 के विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में अनूप टाकीज से भमोरी प्लाजा तक, क्षेत्र क्रं 4 नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं महापौर व विधायक मालिनी गौड़ के नेतृत्व में बजाज खाना चौक, बोहरा बाजार, शक्कर बाजार, शीतला माता बाजार, मरोठिया से पुनः बजाज खाना चौक तक, क्षेत्र क्रं 5 विधायक महेन्द्र हार्डिया के नेतृत्व में सांवरिया धाम मंदिर से मुसाखेडी रिंग रोड़ चौराहा तक एवं राऊ विधानसभा में पूर्व विधायक जीतू जिराती एवं विधायक प्रत्याशी मधु वर्मा के नेतृत्व में पालदा नाका से पालदा तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा यह चिमनी यात्रा घंटे घड़ियाल बजाकर चिमनी व लालटेन जलाकर निकाली गई।

चिमनी यात्रा में प्रमुख रूप से गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, जीतू जिराती, मधु वर्मा, घनश्याम शेर, गणेश गोयल, मुकेशसिंह राजावत, कमल वाघेला, जयदीप जैन, सोनू राठौर, नानूराम कुमावत, शैलजा मिश्रा, वीणा शर्मा, सविता पटेल, सविता अखण्ड, राजेश शर्मा, रमाकांत गुप्ता, सुजानसिंह शेखावत, अवधेश शुक्ला, ब्रजेश शुक्ला, महेश कुकरेजा, प्रीतमसिंह लूथरा, सुनील वर्मा, नंदकिशोर पहार्डिया, दिनेश सोनगरा, मनदीपसिंह बाजवा, नारायण पटेल, निर्मल वर्मा, विनीता धर्म, ज्योति तोमर, लता लडडा, कंचन गिदवानी, संजय शर्मा, कमल मटाई, इन्दू श्रीवास्तव, सहित विधानसभावार सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment