भाजपा संगठन ने निगम परिषद बजट को लेकर भाजपा कार्यालय पर पार्षदों की बैठक ली

राजनीति Jun 11, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर, आज भाजपा कार्यालय पर निगम परिषद बजट को लेकर पार्षदों की आवश्यक बैठक संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा एवं नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा की उपस्थिति में संपन्न हुई । 

निगम परिषद का बजट सत्र 12 एवं 13 जून को संपन्न होने जा रहा है। आज भाजपा कार्यालय पर उपस्थित पार्षदों को संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री घनश्याम शेर एवं सभापति अजयसिंह नरूका ने निगम परिषद के बजट सत्र के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी के साथ विगत वर्षो में नगर की जनता के लिये निगम द्वारा कराये गये विकास कार्यो की संपूर्ण जानकारी सभी पार्षदों को रखने के लिये कहा गया। उपस्थित पार्षदों को यह तर्क भी दिया गया कि जब तक आपके पास पूरी जानकारी नहीं हो तब तक बीच में नहीं बोलना है, यदि उचित हो तो ही बोलना है।

बैठक में प्रमुख रूप से जयपालसिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, घनश्याम शेर, अजयसिंह नरूका, दिलीप शर्मा, कमल वर्मा, भगवानसिंह चौहान, सुधीर देड़गे, अश्विन शुक्ल, मुन्नालाल यादव, ज्योति तोमर, तमन्ना कैरो, संजय कटारिया, सरोज चौहान, नीता शर्मा, पुष्पेन्द्रसिंह चौहान, आशा सोनी, प्रणव मंडल, उस्मान पटेल, मनोज मिश्रा, कंचन गिदवानी, लक्ष्मी हेमंत, लता लडडा, मंजू गोयल, वंदना यादव, सरिता मंगवानी, सुधा चौधरी, शकुन्तला गुर्जर, सुभाष चौधरी, राजेश चौहान, छाया देशमुख, विनीता धर्म, सावित्री आर्य, द्रोपती चौधरी सहित सभी पार्षद उपस्थित थे।
      
   देवकीनंदन तिवारी

Share:


Related Articles


Leave a Comment