अक्षम सरकार को सत्ता में बने रहने का हक़ नहीं: गोपाल भार्गव

राजनीति Jun 03, 2019

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से पूछा बताएं प्रदेश की सरप्लस बिजली का आपने क्या किया?

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी अघोषित बिजली कटौती को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि बिजली कर्मचारी असहयोग कर रह रहे हैं ये कहकर प्रदेश सरकार अपनी अक्षमता नहीं छिपा सकती है। भार्गव ने कहा है कि ऐसी अक्षम सरकार को प्रदेश में बने रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मध्यप्रदेश बिजली में सरप्लस रहा लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही विद्युत कटौती शुरू हो गयी। मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताना चाहिए की जनता को 24 घंटे मिलने वाली बिजली का उन्होंने क्या किया?

भाजपा सरकार में प्रदेश को बिजली में बनाया सरप्लस

नेता प्रतिपक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछले 15 वर्षों में कभी भी प्रदेश में विद्युत कटौती नहीं रही। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही अघोषित विद्युत कटौती शुरू हो गयी है। प्रदेश भर में जन-जीवन अस्त-व्यस्त है, पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है। उन्होंने कहा प्रदेश में 2003 से जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो श्री दिग्विजय सिंह से हमे विरासत में अँधेरा मिला। दिग्विजय कार्यकाल में बिजली उत्पादन 2 हजार 900 मेगावाट था, जिसे भाजपा सरकार ने 15 वर्षो में 18 हजार 500 मेगावाट तक बढ़ाकर प्रदेश को बिजली में सरप्लस राज्य बनाया।

बिजली कटौती को लेकर सरकार का तर्क हास्यास्पद

प्रतिपक्ष ने कहा कि बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ  बिजली कर्मचारियों के सहयोग करने का जो तर्क देते हैं वह हास्यास्पद है। उन्होंने नेता कहा कि अगर कर्मचारी सरकार की नहीं सुन रहे हैं तो यह सरकार की अक्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनता को बिजली-पानी तक उपलब्ध न कराने वाली अक्षम सरकार हो सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नही है। मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment