भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विकास विरानी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री का घेराव व पुतला दलन किया गया
एसडीएम महोदय को ज्ञापन भी सौंपा गया
स्वास्थ्य मंत्रालय की लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन
खबरनेशन/Khabar Nation
भोपाल, । जयप्रकाश चिकित्सालय में नवजात शिशु की चिकित्सा सेवाओं के अभाव में असमय मौत के विरोध में प्रदर्शन एवं घेराव किया स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का पुतला भी दहन हुआ। जिला अध्यक्ष विकास विरानी ने मुख्य मंत्री कमलनाथ से मांग करते हुए कहा कि तुलसी सिलावट को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए। ऐसे लापरवाह मंत्री जनता के प्रति लापरवाही करते हुए एक नवजात शिशु धरती में आने से पहले काल के गाल में समा गया पूरी की पूरी सरकार तबादला उद्योग में लगी हुई है। सरकार के सारे मंत्री पोस्टिंग पैसा कमाने में लगे हुए हैं। अपने डिपार्टमेंट में लापरवाही करते हुए जनता को सुख सुविधाओं का ध्यान नहीं रख रहे हैं। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर योगेंद्र मुखरैया ने कहा कि जेपी हॉस्पिटल, हमीदिया हॉस्पिटल सभी जगह लापरवाही पूर्वक कार्य हो रहा है। ऐसे लापरवाह स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष वंदना जाचक एवं जिला अध्यक्ष हंस कुंवर ने कहा कि पूर्व सरकार जननायक शिवराज सिंह चौहान के योजनाओं के सारी योजनाओं को जिस तरह से कमलनाथ सरकार ने बंद किया है। आज उनकी योजनाओं को जनता याद करके कांग्रेस की सरकार को कोस रही है। आज जननी सुरक्षा योजना प्रसव के पश्चात जच्चा बच्चा को जो मामा शिवराज सिंह सरकार में मिलता था इस निकम्मी सरकार ने सब बंद कर दिया अब तो इस सरकार को जाना ही पड़ेगा। चिकित्सा की जो योजनाएं थी अगर वह योजना सरकार द्वारा दी जाती तो आज वह नवजात शिशु मृत्यु के कगार में नहीं होता।
भारतीय जनता पार्टी, जिला भोपाल की महिला मोर्चा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा बिगड़ती चिकित्सा व्यवस्थाओं के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव किया। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनने के बाद से ही स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गई हैं। भोपाल में बीमारियों की त्राहिमाम मची हुई है, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट एवं कमलनाथ सरकार की नींद खोलने के लिए यह प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर जिले के मंत्री सुधीर जाचक, मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, कार्यालय मंत्री सुनील यादव, हरीमत विश्वकर्मा, निखिलेश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, भगवत सिंह रघुवंशी मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, महेश शाक्य, दीपक शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, दलजीत सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हंस कुंवर, सविता यादव, संगीता मिश्रा, रुकमणी मालवीय ,कौशल्या रजक, सुषमा बवीसा पर उपस्थित थे।