2100 पोस्ट कार्ड भेजे
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर, भाजयुमो के प्रदेश सह संयेजक विनोद खण्डेलवाल एवं प्रशांत बिजलानी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ममता बेनर्जी द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने वाली जनता पर लगातार अत्याचार कर रही है। जहां वो जय श्री राम के नारे लगाने वालों को जेल तक में भी डाल चुकी है, जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा म.प्र. द्वारा जय श्री राम लिखे पोस्ट कार्ड व सोशल मीडिया पर हेशटेक रु जय श्री राम बनाम ममता बेनर्जी का भी अभियान जोर-शोर से चल रहा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजबाड़ा चौक पर आम जनता द्वारा जय श्री राम के नाम लिखे 2100 पोस्ट कार्ड ममता बेनर्जी के 30 बी हरीश चटर्जी रोड़, कोलकत्ता पश्चिम बंगाल 700026 के पते पर भेजे एवं राजबाड़ा चौक व शहर के 10 अन्य चौराहों पर पोस्ट लगातार जनता से आव्हान किया है कि वो भी ज्यादा से ज्यादा जयश्रीराम नाम के पोस्ट कार्ड ममता बेनर्जी को पहुंचाये।
इस आयोजन मे मुख्य रूप से इंदौर भाजपा मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी, विनोद खण्डेलवाल, प्रशांत बिजलानी, आवेश राठौर, सूरज जोशी, संजय कौशिक, अभय शुक्ला, सीटू छाबड़ा, अभिषेक चोरमा, सुखविंदरसिंह(सोनू), देवा यादव, कौशल शिवहरे, नितेश जैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।