मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश व जिला इकाई भंग
सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेज जायेंगे
खबर नेशन/ Khabar nation
भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला इकाईयों को भंग कर दिया गया है ।
यह जानकारी देते हुए म.प्र. कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र यादव ने बताया कि अ.भा.कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई जी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की इकाईयों को भंग किया गया है इसके साथ ही दिनांक 31 मई 2019 को प्रातः 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल की एक बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया है । यह पर्यवेक्षक 31 मई को बैठक में प्राप्त निर्देशानुसार अपने अपने प्रभार के जिले में पंहुचकर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्यालय को सौपेंगे । तत्पश्चात 20 जून तक नई प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जायेगा ।
डॉ. यादव ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश महिला संगठक, यंग ब्रिगेड एवं सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है ।