प्रधानमंत्री और सरसंघचालक ने शिवराज सिंह चौहान को फोन कर शोक व्यक्त किया

राजनीति May 27, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं सरसंघचालक मोहन भागवत सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फोन कर शोक व्यक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेमसिंह चौहान के निधन के बाद दूसरे दिन मंगलवार को गृह ग्राम जैत में निवास पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पार्टी, संगठन और सामाजिक लोग प्रेमसिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवतजी, सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती सहित भाजपा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान से फोन पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment