हज़रत दावल शाह उर्स कमेटी में सोहराब पटेल संयोजक मनोनित

राजनीति May 27, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर। सिरपुर तालाब पर 13 से 16 जून तक हज़रत दवालशाह वली के सालाना उर्स होंगे।मुस्लिम समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से हज़रत दावलशाह उर्स कमेटी के संयोजक हाजी सोहराब पटेल मनोनित किये गए हैं। आगामी माह में सिरपुर तालाब पर हज़रत दावलशाह वली का उर्स हाजी सोहराब पटेल की निगरानी में होगा। 

उर्स कमेटी में संयोजक मनोनीत होने पर हाजी सोहराब पटेल को कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी,तुलसी सिलावट,विशाल पटेल,संजय शुक्ला,पंकज संघवी,विनय बाकलीवाल और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें मुबारकबाद व बधाई दी।हाजी सोहराब पटेल ने बताया उर्स में एकता व भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment