सांसद शंकर लालवानी कल भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से करेंगे भेंट

राजनीति May 27, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी कल कल 28 मई को भाजपा कार्यालय, इंदौर पर चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार सभी कार्यकर्ताओं से भेंट कर सभी का आभार व धन्यवाद मानेंगे। लालवानी दोपहर 12 बजे इंदौर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे एवं शाम 5 बजे इंदौर नगर के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंंगे।

आपने बताया कि लालवानी की यह प्रचण्ड जीत आम जनता के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और परिश्रम का परिणाम है। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों का बखुबी निर्वहन किया है। चुनाव परिणाम ने सभी की मेहनत को सफल कर दिया है। सांसद बनने के बाद लालवानी भाजपा कार्यकर्ताओं से पहली बार मुखातिब होंगे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment