पंडित नेहरू ने वैज्ञानिक सोच के साथ भारत के विकास की रूपरेखा तय की: चंद्रप्रभाष शेखर
कांग्रेसजनों ने नेहरूजी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी और उनके व्यक्तित्व और कृत्तिव को याद किया गया। कांगे्रस पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किये। सभी ने दो मिनिट का मौन रखा।
संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि देश के विकास और जनता के मुद्दे लुप्तप्राय हो गये हैं। पंडित नेहरू ने वैज्ञानिक सोच के साथ देश के विकास की रूपरेखा तय की। उनके समय बड़े-बड़े बांध बने और कल कारखाने स्थापित हुए। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए भारत का संविधान बना जिस पर हमें गर्व है। लेकिन वर्तमान सरकार में जो वायदे किये गये थे वह पूरे नहीं किये गये। उन्होंने कहा कि पंडित जी के आदर्शों को ध्यान में रखकर नीति और कार्यक्रम बनाना चाहिये।
मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि नेहरू ऐसे जननेता थे जो देश की आजादी की खातिर 11 साल जेल में रहे। एक समय ऐसा भी आया कि जेल में रहने के दौरान उनकी पत्नी कमला नेहरू का देहांत हो गया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस के संघर्ष का एक इतिहास है। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में बड़े-बड़े काम किये। पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया। आज भी उनकी बनायी गयी विदेश नीति ही चल रही है। उन्होंने भेल, स्टील कारखाने जैसे कई बड़े-बड़े संस्थान खड़े किये, जिनके लाभ देश की जनता को फल के रूप में मिल रहा है। यह नेहरूजी की दूरदृष्टि थी। आजादी के बाद कुल 35 करोड़ रूपये सरकार के पास थे। हम सभी को गर्व है कि हम उस कांग्रेस के सदस्य है, जिसकी अगुवाई नेहरूजी ने की।
उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेहरूजी ने राष्ट्रवाद को परिभाषित किया था। उन्होंने राजनैतिक आजादी के बाद ही आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक आजादी की बात कही, ताकि लोग सही मायने में अपने आपको स्वतंत्र मान सके और देश के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय हिस्सेदारी कर सकें। यह सही मायने में राष्ट्रवाद की परिभाषा है।
इस अवसर पर संगठन प्रभारी राजीव सिंह, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, शहर कांगेे्रस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, आनंद तारण, शाहवर आलम, निहाल अहमद, मुईनउद्दीन सिद्दीकी, गुड्डू चैहान, संतोष कसाना, सै0 साहिद हुसैन, सहाना हसन, जवाहर पंजाबी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।