कांग्रेसियों ने किया मतदान

राजनीति May 19, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर। शहर में सुबह के समय धीमा मतदान हुआ।कांग्रेसियों ने पहले अपने वोट डाले फिर मतदाताओं को घर घर से वोट डालने के लिए निकाला। कांग्रेस के सम्भागीय प्रवक्ता मंज़ूर बेग ने गुरु रामदास सराय गुरुद्वारे पर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। सुबह से ही कांग्रेस प्रवक्ता मंज़ूर बेग ने कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा संभाल लिया था। 

गौरतलब रहे उनके साथ नासिर देहलवी,ज़ाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे। चन्दन नगर में शहर कांग्रेस ज़फर खान भी सुबह से कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए टीम के साथ जुटे हैं। नेत्रियों ने भी पहले अपने वोट डाले फिर वार्ड की महिलाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment